Advertisement

बडाबांबो में रन फॉर पर्यावरण क्रॉस कंट्री का ट्रायल संपन्न, विजेता हुए पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां प्रखण्ड के अंतर्गत गुरूवार को रन फोर पर्यावरण क्रॉस कंट्री ट्रायल संपन्न हुआ,आयोजक शुभ मिलन एकेडमी कृष्णापुर के द्वारा किया गया,बडाबांबो से कृष्णपुर सात किलोमीटर तक रोड शो प्रतियोगिता किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि कृष्णापुर पंचायत के पूर्व मुखिया दशरथ सोय के द्वारा खिलाड़ियों को झंडा दिखाकर एवं सिटी बजाकर बड़ाबाम्बो से कृष्णापुर के लिए रवाना किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस ट्रायल कार्यक्रम में लगभग 120 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें अंडर 17 + के 6 प्रतिभागी को चयनित किया गया प्रथम आए बिमा चंदन, दूसरा कुसुम जारिका,तीसरा अरविंद महतो,चोथा पुरुषोत्तम अंगरिया, पंचवा मांगु ईचागुटु,छठा सिदिम हाईबुरू को चयनित किया गया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम सनम बारला, दूसरा सीमा हेमब्रम, तीसरा चांदमनी हेमब्रम,चौथा संतोषी नायक, पंचवा लक्षमी सामड, छठा सिवानी सामड को चयनित किया गया।

Dayal Builder
Srinath

चयनित किए गए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के हाथों से पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी को आगामी 26 नवंबर को टाटा स्टील के ततवाधान में जोड़ा ओडिशा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के वारे में जानकारी दी गयी।

Advertisement

जिसका पंजीकरण शुभ मिलन एथलेटिक्स एकेडमी कृष्णपुर के सदस्य सुदर्शन महतो के पास ऑफ लाइन के लिए कर सकते हैं। अथवा टाटा स्टील जोड़ा लिंक https://www.runindia.in/events/TAta-steel-joda-run-a-thon-2023 पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस मौके पर आयोजक कमेटी के मिलन महतो, मनबोध महतो, सुदर्शन महतो, राजाराम महतो, दशरथ सोय, बनबिहारी महतो, संजीव महतो, दशरथ महतो, राजाराम नायक आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp