Advertisement

GM के निरिक्षण के पूर्व बड़बिल स्टेशन के रंग-रोगन एवं साफ-सफाई में सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां, अधिकारियों की मौजूदगी मे नाबालिगों से कराया जा रहा काम

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा): बड़बिल, बोलानी, जुरूडीह आदि मे दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के पू्र्व घोषित निरिक्षण कार्यक्रम के लिए बड़बिल रेलवे स्टेशन के रंग रोहन एवं साफ सफाई हेतु किए कार्यो मे सुरक्षा नियमो की उड़ी धज्जियां एवं बड़बिल रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी मे नाबालिगों से भी काम कराया गया। जिसकी चर्चा पुरे क्षेत्रो मे जोड़ो से हो रही है।

Advertisement
Advertisement

विदित हो कि बीते सोमवार को दक्षिण-पू्र्व रेलवै की महाप्रबंधक के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़बिल, बोलानी, जुरूडीह, बाँसपानी रेलवे स्टेशन सह साइडिंग निरिक्षण हेतु आना तय हुआ। आगमन की तैयारी हेतु बड़बिल स्टेशन मे साफ सफाई, रंग-रोगन के साथ साथ सौंदर्यीकरण कार्य आरंभ हुआ।

Dayal Builder
Srinath

कार्य मे लगाए गए श्रमिकों को कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराई गई। उपरी भागो मे भी श्रमिकों को बीना सेफ्टी बेल्ट बाँधे कार्य करते हुए देखा गया। इतना ही नही छोटे बच्चों से भी कार्य कराते देखा गया। आननफानन कार्यो का अनेको लोगो ने वीडियो भी बनाया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp