जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत सामुडीह फुटबॉल मैदान में यूनिट स्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में सालुका एफसी जोजोडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हेंब्रम ब्रदर्स को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विधायक दशरथ गागराई ने किया फाइनल मैच का उद्घाटन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच
अपने संबोधन में विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है तथा उन्हें नशामुक्त और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करता है।
हेमंत सरकार की खेल नीति का किया उल्लेख
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हेमंत सरकार चतुर्थ वर्ग की सीधी नौकरी देने की व्यवस्था कर रही है।
विजेता टीम को मिले 40 हजार रुपये
प्रतियोगिता में विजेता सालुका एफसी जोजोडीह को 40 हजार रुपये नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता हेंब्रम ब्रदर्स को 23 हजार रुपये नगद पुरस्कार मिला। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अन्य टीमों को भी किया गया सम्मानित
तृतीय स्थान: कुसतुईया – ₹12,000
चतुर्थ स्थान: पुतुलपीड – ₹12,000
पंचम स्थान: बीएस ब्रदर्स – ₹8,500
षष्ठम स्थान: मनोहरपुर – ₹8,500
बड़ी संख्या में मौजूद रहे खेल प्रेमी
समापन समारोह में जिला संगठन सचिव राहुल सोय, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, मुखिया राम सोय, रामलाल सोय, मंगल सिंह सोय, रायसिंह मुंडा, श्यामलाल सोय, विकास गोप, जामुदा सोय, सुखराम सोय, बिरसा सोय, वीरेंद्र सोय, अमृत सोय, मोरन सिंह सोय, मंगल हासदा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
खरसावां के सामुडीह फुटबॉल प्रतियोगिता में सालुका एफसी जोजोडीह ने हेंब्रम ब्रदर्स को हराकर खिताब जीता। विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम को 40 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।

















