Advertisement

कुचाई के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रोलाहातू पंचायत के गिलुवा में सरकार आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन, विधायक ने बच्चों के बीच किया साईकिल की राशि का वितरण

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रोलाहातू पंचायत के गिलुवा स्कूल मैदान में मंगलवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Advertisement
Advertisement

विधायक दशरथ गागराई का काफी भव्य तरीके से स्वागत कर मंच तक पहुंचाया वहीं शिविर का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी बीडीओ साधुचरण देवगम पंचायत समिति सदस्य सोनामनी मुंडा विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा मुखिया करम सिंह मुंडा मुखिया राम सोय मुखिया शास्त्री सांगा ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही रोलाहातु पंचायत के विभिन्न गांव से पहुंचे लाभुकों को विधायक दशरथ गागराई ने परिसंपत्तियों का वितरण किया। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के लाभ पर विशेष जानकारी दिया गया

Dayal Builder
Srinath

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा इससे पूर्व रहे सरकार खरसावां विधानसभा क्षेत्र के कुचाई प्रखंड के रोलाहातु पंचायत गोमियाडीह पंचायत रुगुडीह पंचायत के जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा था। जबकि रोलाहातु पंचायत में विकास की किरण तक नहीं पहुंच पाती थी। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को सड़क विजली पेयजल व स्वस्थ्य जैसे विभिन्न प्रकार की सरकारी लाभ से वंचित थे।

Advertisement

आज राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में विशेष कर ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्र के लोगों तक विकास की किरण पहुंच रही हैं। राज्य के हेमंत सरकार ग्रामीण एवं सुधार भारती पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। ताकि सरकार की जन कल्याणकारी योजना की लाभ। मिल सके। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में गोमियाडीह रोलाहातु पंचायत में सर्वांगीण विकास विकार हो रही है।

इस दौरान मुख्य रूप से बीटीएम राजेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, समाजसेवी मुन्ना सोय, राहुल सोय, भोंज सांगा, बीपीओ कुंदन बाजपेई, लिपिक सुबोध टुडू, पंचायत सचिव अजित महतो आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp