Advertisement

सरयू राय ने किया रुपनगर, निर्मलनगर, जाहिरा बस्ती का दौरा, कहा- जेएनएसी स्पेशल प्लान बनाकर नालों की कराए सफाई, नाले जाम हैं, पानी नहीं निकल रहा, सड़ांध से नाक फटती है

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी के रुपनगर, निर्मलनगर ए, निर्मलनगर बी, निर्मलनगर सी, जाहिरा बस्ती आदि का दौरा किया. श्री राय के समक्ष सैकड़ों महिलाएं आईं और उन्होंने श्री राय को बस्तियों की समस्याएं बताईं. मुख्य समस्या पेयजल की थी. कोई बस्ती ऐसी नहीं, जो समस्याग्रस्त ना हो. किसी बस्ती में पेयजल का पाइप तो बिछा दिया गया है लेकिन कनेक्शन दिया ही नहीं गया है. श्री राय को बताया गया कि टाटा स्टील यूआईएसएल 20 से 30 हजार रुपये प्रति कनेक्शन ले रहा है. सभी चाहते हैं कि पानी का कनेक्शन मिले, घर में जल आए.

Advertisement
Advertisement

श्री राय को स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके के प्रायः सभी नाले जाम हैं. पानी नहीं निकल रहा है. महुआ अपार्टमेंट, काकोली अपार्टमेंट आदि में पानी के निकासी का रास्ता बंद हो गया है. फ्लैट के नीचे पानी जमा होकर सड़ांध पैदा कर रहा है.

Dayal Builder
Srinath

श्री राय को बस्ती वालों ने बताया कि कालिंदी बस्ती का भी नाला जाम हो गया है. जाहिरा बस्ती से निकलने वाला रास्ता बंद हो गया है, जो सात नंबर स्टेशन जाता है. लोगों ने श्री राय को बताया कि कठिनाईयां बहुत सारी हैं. श्री राय ने बस्तीवासियों से कहा कि वह सोमवार और मंगलवार को जुस्को के अफसरों के साथ बैठेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए बात करेंगे. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इनसे पानी का कनेक्शन देने के लिए बात तो करेंगे ही, जेएनएसी से कहेंगे कि वह यहां के लिए स्पेशल प्लान बनाए और सभी नालों की सफाई करे. जहां की सड़कें टूटी हुई हैं, उसे सुधारा जाए.

Advertisement

श्री राय ने कहा कि लंबे वक्त से समस्या का समाधान नहीं हुआ है. बस्तियों में रहने वालों को भी बढ़िया जीवन जीने का हक है. वह यह सुनिश्चित करेंगे कि बस्तियों में रहने वाले भी बढ़िया जीवन जी सकें.

ताजा खबरें

WhatsApp