Advertisement

कचरा डंपिंग का मामला फिर एनजीटी में ले जाएंगे सरयू राय, जमशेदपुर अक्षेस और जिला प्रशासन ने शपथ पत्र देने के बावजूद कोई नहीं की ठोस कारवाई 

By Goutam

Published on:

सरयू राय

जनसंवाद, जमशेदपुर। सोनारी मरीन ड्राइव कचरा डंपिंग स्थल से कचरा निष्पादन पर जमशेदपुर अक्षेस और जिला प्रशासन द्वारा एनजीटी के समक्ष शपथ पत्र देने के बावजूद कोई ठोस कारवाई नहीं हुई है। जमशेदपुर अक्षेस और जिला प्रशासन एनजीटी को गुमराह कर रहा है। कचरा डंपिंग स्थल पर विगत दो-तीन दिनों से आग जलने की सूचना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय डंपिंग स्थल पहुँचे। यहाँ उन्होंने देखा कि कचरा डंपिंग के एक छोर पर आग जल रहा था जिसे तुरंत पानी डालकर बुझाया गया था।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने विधायक से शिकायत की कि इसके पूर्व भी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री और प्रशासन द्वारा कई बार यहाँ के स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि कचरा डंपिंग से संबंधित समस्या का जल्द निवारण कर लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Srinath

तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री की विफलता के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक रहते सरयू राय ने इस मामले को एनजीटी के न्यायालय में अधिवक्ता संजय कुमार उपाध्याय के माध्यम से ले कर गये। एनजीटी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि इस समस्या का अतिशीघ्र निवारण कर दिया जाएगा। इसके बावजूद पुनः कचरा में आग जलने की शिकायत आ रही है। इसके धुएँ से स्थानीय लोग परेशान हो गये हैं और नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों से मिलने के पश्चात विधायक सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे अब यहाँ से विधायक हैं, इस मामले को वे पुनः एनजीटी में ले कर जाएंगे। जमशेदपुर अक्षेस एवं जिला प्रशासन इस मामले के निष्पादन में रूचि नहीं ले रहा है इसलिए इनपर एनजीटी के आदेश का अवमानना का केस दर्ज होना चाहिए।

ताजा खबरें

WhatsApp