Advertisement

दर्दनाक हादसा: एग्रिको गोलचक्कर पर सीमेंट लदे ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार दिव्यांग की मौत, चालक गिरफ्तार

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना तो आम हो गई  हैं।  बड़ी-बड़ी गाड़ियां नो एंट्री के समय शहर में प्रवेश करती है। और उसका खामियाजा आम लोगों को जान देकर भुगतना पड़ता है। ताजा मामला एग्रीको गोल चक्कर का है। जहां सिदगोड़ा का रहने वाला सचदेव उर्फ़ मिट्ठू बनर्जी नामक दिव्यांग की गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि सचदेव उर्फ़ मिट्ठू बनर्जी का एक पैर खराब था, हालांकि स्कूटी चला रहा था। लेकिन घर जाने के क्रम में जैसे ही वह एग्रीको गोलचक्कर के समीप पहुंचा कि अनियंत्रित होकर सीमेंट लदे 16 चक्का ट्रक के नीचे चला गया। कुछ ही मिनटों में सड़क पर ही इस व्यक्ति ने दम तोड़ दी।

Dayal Builder
Srinath

मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और जिस कंपनी में काम करता था। उसके ठेकेदार घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना के बाद बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp