Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

जोडा़ एनएच 520 पर बाराबंकी घाटी के समीप ट्रक से टकराया स्कार्पियो, तीन लोगो की मौत, तीन घायल

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा): जोडा़ प्रखंड के रुगुडीह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 520 बाराबंकी घाटी निकट बीते बुद्धबार को सड़क दुघर्टना मे तीन लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगो का इलाज केंदुझर मुख्य अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्काँपियो OR02AX-8181तेज गति से गुवाली से भद्राशाही की ओर जाने के क्रम मे बाराबंकी घाटी निकट मुख्य सड़क पर ट्रक OD09G-4010 के पीछे से जा टकराया। टक्कर इतना जोरदार था कि स्काँपियो के परखच्चे उड़ गए। इस दुघर्टना मे घटना स्थल पर ही तीन लोगो की मौत हो गई। मृतक की पहचान भद्राशाही पंचायत के बीजू हार्टिग निवासी के रुप मे की गई।

Dayal Builder
Srinath

ऐसे भी उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 520 खाशकर भद्राशाही से गुवाली के मुख्य सड़को पर हर महीने सड़क दुघर्टनाऐ होते रहती है। इसमे छोटी मोटी दुघर्टना से लेकर जानलेवा दुर्घटना शामिल है। दुघर्टना के मुख्य कारणो मे मुख्य सड़को पर अवैध पार्किंग, ओवर स्पीड, सड़क सुरक्षा नियमो के दिशानिर्देशो के उड़ते धज्जियां सामिल है। प्रशासन के साथ साथ आम जनमानस को भी आगे आना होगा बढ़ रहे सड़क दुघर्टना पर रोक लगाने के लिए।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp