Advertisement

सरायकेला: एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने का दिया संदेश, video….

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला : सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली. जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.

Advertisement
Advertisement

video…

Dayal Builder
Srinath

रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के पोषक क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पहुंची. इसमें शामिल छात्रों ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नारे लगाए और नियमों का पालन करने का संदेश दिया. गिरजा शंकर महतो ने कहा, “सड़क सुरक्षा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है. सभी को नियमों का पालन करना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

Advertisement

 

वहीं, जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रमों से बच्चों और समाज में जागरूकता बढ़ती है. रैली में बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी रही, जिन्होंने अपने उत्साह और जोश के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम योगदान दिया.

बाईट:

गिरजा शंकर महतो (जिला परिवहन पदाधिकारी – सरायकेला)

ताजा खबरें

WhatsApp