Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

वॉइस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता की वीरांगनाओं का सम्मान

By Goutam

Published on:

 

स्वच्छता महिला कर्मी सम्मान समारोह
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जमशेदपुर में शहर की सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाली महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। कदमा स्थित ब्रह्मऋषि भवन में वॉइस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक अमित अग्रवाल के नेतृत्व में ‘सफाई कर्मचारी महिला सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement

महिला सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाली महिला सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मान देने और उनके प्रति सामाजिक कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित पहल के रूप में आयोजित किया गया।

Advertisement

‘स्वच्छता की सिपाही समाज की ताकत’

वॉइस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक अमित अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान के माध्यम से सफाई कर्मियों के योगदान को पहचान देने का प्रयास किया गया है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में अभिमन्यु सिंह चौहान, दीपल विश्वास, सुमित श्रीवास्तव, विकास सिंह, अभिषेक दे, राकेश कुमार, नितेश सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मोंटी अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मोहित कुमार, ऋषि कुमार, मनोज ओझा, राम कुशवाहा और चिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp