होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

शौर्य भट्टाचार्य और उनकी टीम ने जीता टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2024 का प्रो-ऐम इवेंट, अभिनव लोहन की टीम रनर-अप

By Goutam

Published on:

 

टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: दिल्ली के पेशेवर खिलाड़ी शौर्य भट्टाचार्य और उनकी टीम ने टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2024 का प्रो-ऐम इवेंट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। शौर्य ने अपनी टीम को प्रो-ऐम इवेंट में 52 के कुल स्कोर के साथ जीत दिलाई। शौर्य की टीम में एमेच्योर खिलाड़ी श्री शंतनु वर्मा, सुश्री तामन्ना जीत सिंह और सुश्री मोनिका लुकटूके शामिल थीं।

फरीदाबाद के पेशेवर खिलाड़ी अभिनव लोहन की टीम 52.7 के कुल स्कोर के साथ रनर-अप रही। अभिनव की टीम में एमेच्योर खिलाड़ी डॉ. बलजीत सिंह, धीरज झा और  निपम मेहता शामिल थे।

होल नंबर 1 पर क्लोजेस्ट टू द पिन प्रतियोगिता सरजीत झा ने जीती, जिनका टी शॉट पिन से तीन फीट की दूरी पर गिरा। होल नंबर 17 पर क्लोजेस्ट टू द पिन प्रतियोगिता डॉ. रीता झा ने जीती, जिनका टी शॉट पिन से 14 फीट 8 इंच की दूरी पर गिरा। होल नंबर 8 पर स्ट्रेट ड्राइव प्रतियोगिता का खिताब श्रीमती माया चौधरी ने जीता, जिन्होंने इसे फेयरवे के केंद्र में खींची गई लाइन पर सटीक तरीके से लैंड किया। होल नंबर 14 पर स्ट्रेट ड्राइव प्रतियोगिता में श्री गौरव रूंगटा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे फेयरवे के केंद्र से मात्र आधे इंच की दूरी पर लैंड किया।

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पेशेवरों के पटिंग प्रतियोगिता का खिताब गगनजीत भुल्लर ने अपने नाम किया। गगनजीत भुल्लर, टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप के वर्तमान चैंपियन भी हैं।

 

Leave a Comment