Advertisement

कोशिश संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने कराया ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव, दिया स्वच्छता का संदेश

By Goutam

Published on:

कोशिश

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: बागुननगर में मच्छर जनित बीमारियों डेंगू,चिकनगुनिया व मलेरिया से बचाव, रोकथाम व जागरूकता के लिए “कोशिश” एक मुस्कान लाने की संस्था द्वारा बुधवार को सघन अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य के लिए घातक मच्छरों के पनपने के संभावित ठिकानों पर ब्लीचिंग पाउडर व एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही लोगों को अपने घरों के आसपास जानलेवा मच्छर न पनप सके इसके लिए जरूरी जानकारी साझा कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर उपस्थित कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के संरक्षक व जमशेदपुर के चर्चित समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि “मच्छरों के प्रकोप से शहरवासी परेशान व बीमारी के फैलने के आशंका से ज्यादा भयभीत हैं। इससे बचने के लिए शहरवासियों को विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और आपसी सहयोग से समय-समय पर ब्लीचिंग पाउडर और एंटी लारवा केमिकल का छिड़काव करें”।

Dayal Builder
Srinath

ज्ञात हो कि इससे पूर्व में भी समाजसेवी शिव शंकर सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर लोगों को मौसमी बीमारियों के तेजी से बढ़ रहे प्रकोप से बचने का अपील किया गया था।

Advertisement

इस कार्य में कोशिश संस्था के सदस्यों त्रिदेव सिंह, चंद्रशेखर सिंह, ओम पोद्दार, निखिल तिवारी, सचिन, राजू लोहरा, कुणाल कुमार, हनी परिहार, पप्पू कुमार, राजा अग्रवाल स्थानीय निवासियों के साथ संस्था के कई सदस्य सम्मिलित हुए।

ताजा खबरें

WhatsApp