होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ जमशेदपुर का चुनाव प्रचार ख़त्म, रविवार को होगा मतदान, 400 सदस्य अपने मत का करेंगे प्रयोग

By Goutam

Published on:

 

राजस्थानी ब्राह्मण संघ

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ जमशेदपुर झारखंड के चुनाव प्रचार अभियान शनिवार शाम को खत्म हो गया। कल दिनांक 30 जून (रविवार) को सुबह 10,30 बजे से एक जीएम की मीटिंग होगी। जिसमें आय व्यय एवं अन्य विषयों पर चर्चा होगी। उसके बाद दोपहर 12.15 के बाद चुनाव संध्या 5 बजे तक होगा। जिसमें महासचिव एवं सचिव पद हेतु जबरदस्त टक्कर होने जा रही है।

इन पदों पर उम्मीदवार अपनें वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं

जैसा कि इससे पूर्व अध्यक्ष पद पर  बोदूराम जी सेवदा, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार शर्मा, एवं अंकेक्षण पद पर परमेद कुमार शर्मा निर्विरोध चुने गए थे। जो चुनाव होने जा रहा है उसमें दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव एवं 2 सचिव पद हेतु जबरदस्त मुकाबला होने जा रहा है। महासचिव पद 1 हेतु कौशल किशोर जोशी एवं दुर्गा शर्मा दोनों मैदान में हैं।  उपाध्यक्ष पद हेतु प्रकाश जोशी, काशी प्रसाद चौबे, पंडित पुरूषोतम जोशी, पं बंजरग लाल शर्मा मैदान में हैं।

वहीं सचिव पद हेतु कृष्ण कुमार भारद्वाज, मनोज कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा है। इसके अलावा कार्य समिति हेतु दिलीप कुमार शर्मा, देवराज शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, दीपक हालदिया, देवेन्द्र शर्मा, मोहन लाल शर्मा, बैजनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, मनोज परीक, राम गोपाल शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, गणेश कर्दमेन जोशी, राकेश कुमार शर्मा, मनोज शर्मा,राज कुमार सारस्वत, विजय डोडवाल, मनोज परीक, जगदीश प्रसाद शर्मा, अनूप शर्मा, विकास शर्मा, गणेश दायमा, इत्यादि उमीदवार मैदान में हैं। 17 कार्य समिति हेतु सदस्य चुनाव में अपनी किस्मत आजमा जा रहें हैं। चुनाव में कुल 400 सदस्य गण अपने मत का प्रयोग करेंगे।

 

Leave a Comment