Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए पुराने अनुभव

By Goutam

Published on:

 

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन एलुमनाई मीट 2026
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार, 26 सितंबर 2026 को एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों को संस्थान से दोबारा जोड़ने और उनके अतीत एवं वर्तमान के बीच संवाद का सेतु बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो, कुलसचिव डॉ. याह्या मजूमदार और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो मौजूद रहीं।

Dayal Builder
Srinath

दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद कॉलेज के जूनियर छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर पूर्व छात्रों और अतिथियों का स्वागत किया। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने सभी पूर्व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पूर्व छात्रों से कॉलेज से निरंतर जुड़े रहने और संस्थान के विकास में सहयोग करते रहने की अपील की।

प्राचार्या ने पूर्व छात्रों का किया स्वागत

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एलुमनाई संस्थान की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनके अनुभव एवं सहयोग से कॉलेज के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

पूर्व छात्रों ने साझा किए कॉलेज के अनुभव

कार्यक्रम के दौरान कुछ पूर्व प्रशिक्षुओं (एलुमनी) ने कॉलेज में बिताए अपने अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बिताए समय, संस्थान से मिली सीख और अपने अनुभवों को याद किया। इस दौरान पूर्व छात्रों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद का अवसर भी बना, जिससे कॉलेज से जुड़े पुराने और नए सदस्यों के बीच संबंध मजबूत हुए।

समूह फोटोग्राफ के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटोग्राफ के साथ हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम का समन्वय एलुमनी सेल की प्रभारी सहायक प्राध्यापक चंचला कुमारी महतो ने किया।

मंच संचालन बी.एड. की छात्रा प्रिया ठाकुर और छात्र अमित कुमार राणा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सहायक प्राध्यापक श्रीमती रेखा कुमारी गोप ने किया।

ताजा खबरें

WhatsApp