Advertisement

‘सिंघम’ राजन कुमार ने निभाया वादा, दुकानदार से रंगदारी मांगने के मामले में पांच गिरफ्तार

By Goutam

Published on:

सिंघम

जनसंवाद डेस्क: आदित्यपुर थानेदार “सिंघम” राजन कुमार रविवार को एक बार फिर पूरे लय में नजर आए। जहां कुख्यात अपराधकर्मी कादिम खान के छोटे बेटे शाहबाज उर्फ मुन्ना को पांचों गुर्गों सहित महज कुछ घंटों के भीतर ही हथियार समेत धर दबोचा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही थाना प्रभारी द्वारा दिंदली बाजार के दुकानदारों से किया गया वादा पूरा हो गया है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि शनिवार शाम शाहबाज ने दिंदली बाजार स्थित प्रेम वस्त्रालय में अपने गुर्गों के साथ हथियार के बल पर मारपीट कर हफ्ता वसूली को लेकर रंगदारी की मांग की थी। जिससे भयभीत दुकानदारों ने रविवार की सुबह थानेदार से सुरक्षा की गुहार लगा दुकानें बंद रखीं थी। सिंघम के नाम से मशहूर आदित्यपुर के थानेदार राजन कुमार ने दुकानदारों से भयमुक्त होकर कारोबार संचालित करने का भरोसा दिलाया था।

Dayal Builder
Srinath

सिंघम

Advertisement

आदित्यपुर थानेदार राजन कुमार ने दुकानदारों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया था और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गये थे। घटना के महज चंद घंटों के भीतर आदित्यपूर थानेदार राजन कुमार ने पुलिस टीम के साथ आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की घेराबंदी कर अलग-अलग हिस्सों में शाहबाज सहित चार युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए अपराधियो की निशानदेही पर एक हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल सभी युवकों से पूछताछ जारी है।

ताजा खबरें

WhatsApp