होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई प्रखंड में सहायक खेल योजना के तहत आगामी 20 जनवरी से 22 जनवरी तक खेल का होगा आयोजन

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): झारखंड सरकार के सहाय खेल योजना के तहत कुचाई के बिरसा स्टेडियम में आगामी 20 से 22 जनवरी तक प्रखंड स्तरीय सहाय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित एथेलेटिक्स के 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद की प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की जाएगी।

कुचाई के बिरसा स्टेडियम में आगामी 20 जनवरी को वॉलीबॉल एवं एथेलेटिक्स बालक बालिका प्रतियोगिता होगी। जबकि 21 जनवरी को हॉकी, फुटबॉल,एथेलेटिक्स के 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद की प्रतिस्पर्धा होगी। वही आगामी 22 जनवरी को हॉकी, फुटबॉल के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से होगी।

इसके लिए पंचायत के सभी मुखिया, पंचायत सचिव अपने अपने पंचायत के बालक बालिका वर्ग की पंजीकृत खिलाडियों को सम्पूर्ण किट के साथ कुचाई के बिरसा स्टेडियम में उपस्थिति होना सुनिश्चित करेगे। उक्त जानकारी कुचाई प्रखंड बिकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर ने दी।