Advertisement

एसएसपी प्रभात कुमार ने बिष्टुपुर, सोनारी, जुगसलाई, गोविंदपुर, गालुडीह थाना प्रभारी समेत 18 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, देखें सूची….

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में एक साथ 18 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें कई थाना के थाना प्रभारी एवं यातायात थाना प्रभारी शामिल है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी बिष्णु प्रसाद राउत को सोनारी का थाना प्रभारी बनाया गया है, सोनारी के थाना प्रभारी अंजनी कुमार को बिष्टुपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना प्रभारी बिष्टुपुर यातायात थाना में पदस्थापित राकेश कुमार को आजादनगर का थाना प्रभारी बनाया गया है।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही साइबर अपराध थाना में पदस्थापित कुणाल कुमार को जुगसलाई का थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि जुगसलाई के थाना प्रभारी तरुण कुमार को तबादला कर अंचल निरीक्षक, बहरागोड़ा अंचल बनाया गया है। इसके साथ ही साकची थाना में पदस्थापित अमित कुमार सिंह को गोविंदपुर का थाना प्रभारी एवं सुखसागर सिंह चौधरी को गालुडीह का थाना प्रभारी बनाया गया है।

Dayal Builder
Srinath

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि “पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिला वालों के निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए उनके नाम के सामने अंकित प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया जाता है साथ ही निर्देश दिया जाता है कि अविलंब नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

Advertisement

इन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

क्र.सं. नाम एवं पदनाम कहां थे कहां गए
01 पु.नि. बिष्णु प्रसाद राउत पु.नि.- सह- थाना प्रभारी बिष्टुपुर पु.नि.- सह- थाना प्रभारी सोनारी
02 पु.नि. अंजनी कुमार पु.नि.- सह- थाना प्रभारी सोनारी पु.नि.- सह- थाना प्रभारी बिष्टुपुर
03 पु.नि. नरेश प्रसाद सिन्हा पु.नि.- सह- थाना प्रभारी आजादनगर कोर्ट पदाधिकारी (SIPU कार्य) व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर
04 पु.नि. राकेश कुमार थाना प्रभारी बिष्टुपुर यातायात थाना पु.नि.- सह- थाना प्रभारी आजादनगर
05 पु.नि. मनोज कुमार तिवारी पुलिस केंद्र, जमशेदपुर थाना प्रभारी बिष्टुपुर यातायात थाना
06 पु.नि. रायफल मुर्मू अंचल निरीक्षक, बहरागोड़ा अंचल Civial Aviation Security Officer (CASO), सोनारी एयरपोर्ट जमशेदपुर
07 पु.नि. तरुण कुमार पु.नि.- सह- थाना प्रभारी जुगसलाई अंचल निरीक्षक, बहरागोड़ा अंचल
08 पु.नि. कुणाल कुमार साइबर अपराध थाना पु.नि.- सह- थाना प्रभारी जुगसलाई
09 पु.नि. कृष्णकांत पांडा अंचल निरीक्षक, मुसाबनी अंचल साइबर अपराध थाना
10 पु.नि. मनोज कुमार मल्लिक पुलिस केंद्र, जमशेदपुर अंचल निरीक्षक, मुसाबनी अंचल
11 परिचारी प्रवर सोनाराम सोरेन व्यवहार न्यायालय एवं एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी (CASO) परिचारी प्रवर यातायात, जमशेदपुर
12 पु.अ.नि. सुखसागर सिंह चौधरी साकची थाना थाना प्रभारी, गालुडीह
13 पु.अ.नि. अमित कुमार सिंह साकची थाना थाना प्रभारी, गोविंदपुर
14 म.पु.अ.नि. अनीता सोरेन बर्मामाइन्स थाना थाना प्रभारी, महिला थाना घाटशिला
15 म.पु.अ.नि. सुषमा कुजूर एमजीएम थाना थाना प्रभारी, महिला थाना साकची
16 म.पु.अ.नि.शशि बाला भेंगरा बिरसानगर थाना थाना प्रभारी, SC/ST थाना बिरसानगर
17 म.पु.अ.नि. जेनी सुधा तिग्गा थाना प्रभारी, महिला थाना साकची जुगसलाई थाना
18 म.पु.अ.नि. रुक्मिणी कुमारी थाना प्रभारी, महिला थाना घाटशिला साकची थाना

 

ताजा खबरें

WhatsApp