Advertisement

कुचाई चौक में सड़क सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने राहगीरों को किया जागरूक

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने बुधवार को चौक परिसर में सड़क सुरक्षा एवं मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर लोगों को जागरुक किया। श्री भोक्ता ने वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को सावधानी हटी दुर्घटना घटी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन एवं सड़क सुरक्षा सब की व्यक्तिगत जिम्मेवारी है।

Advertisement
Advertisement

थाना प्रभारी ने राहगीरों से कहा कि ट्रैफिक रूल्स का पालन करने से 80 फ़ीसदी तक सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने वाले सभी लोग यदि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें तो सड़क दुर्घटनाएं शुन्य हो जाएगी।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने सभी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग कर ही सड़क पर चले। जल्दबाजी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सड़क पर लापरवाही बरतने वाले लोगों की दुर्घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसीलिए देर से सही परंतु यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित पहुंचे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp