Advertisement

विवेक विद्यालय में चल रहे 4 दिवसीय समर कैंप का सफलता पूर्वक समापन, कई रोचक क्रियाकलापों का हुआ अयोजन

By Goutam

Published on:

विवेक विद्यालय

जनसंवाद, जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में पिछले 4 दिनों से चल रहे समर कैंप,2k24 का 16 मई  (गुरुवार) को समापन हुआ। यह समर कैंप शैक्षणिक तथा रचनात्मकता के साथ पूर्ण रूप से सफल रहा।

Advertisement
Advertisement

इस समर कैंप में भाग लेने बच्चे ऊर्जावान तथा उत्साह से भरे दिखे तथा सभी ने अपने अपने क्षेत्र में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आज समर कैंप के आख़री दिन नृत्य, योग, क्लॉथ पेंटिंग, वैदिक मैथ्स, टाई एंड डाई, कूकिंग विदआउट फायर जैसे कई रोचक क्रियाकलापों का अयोजन हुआ।

Dayal Builder
Srinath

प्राचार्य अवधेश सिंह ने समर कैंप के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के मद्देनजर इस समर कैंप के आयोजन से बच्चों के भीतर छुपी हुई प्रतिभा को निखार कर सामने लाने में मदद मिली है तथा आने वाले वर्षों में इस प्रकार के आयोजन को किस प्रकार और अधिक क्रियाशील, रचनात्मक तथा रोचक बनाया जाए विद्यालय इसकी योजना में काम करेगा।

Advertisement

उन्होंने सभी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना के साथ समर कैंप का समापन किया तथा सभी को सुरक्षित रहकर गर्मी की छुट्टियां बिताने तथा पठन पाठन से जुड़े रहने की सलाह दी।

ताजा खबरें

WhatsApp