Advertisement

तारापद सोरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने 250 से ज्यादा ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण, ठंढ से ठिठुरते ग्रामीणों को मिली राहत

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: सर्दी के मौसम में कंबल आदमी के लिए बड़ा सहारा होता है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कम होते तापमान के बीच उसका महत्व बढ़ जाता है। इस मौसम में लोगों को कंबल की बेहद ज़रूरत होती है। इस जरूरत को देखते हुए तारापद सोरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के हाथो धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत के विभिन्न गांव से आए 250 से ज्यादा बुजुर्ग व ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने सबको धन्यवाद दिया। इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद की कोशिशें जारी रहेंगी। ठंड से ठिठुरते ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिल जाए तो इससे खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती है।

Dayal Builder
Srinath

कम्बल वितरण के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष बिमल कालेंदी, अल्पशंख्यक्क मोर्चा जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद, जिला मंत्री अजय साहा, समाजसेवी संकर हालदार, पूर्णेदू पात्र, चन्दन नमता, बिमल सिंह मुंडा, बीरा टुडू, हाबू और भी अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp