जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के एचवीटीएल विभाग में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।
अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंटकर किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, हिट ट्रीटमेंट के जीएम पीके सिन्हा, गियर बॉक्स असेंबली के डीजीएम आशुतोष त्रिपाठी, पीपीसी एंड डिस्पैच ट्रांसमिशन के डीजीएम सुनील जायसवाल और ईआर के वरीय प्रबंधक अमित झा को अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया।
बोनस और नए नियोजन का श्रेय कर्मचारियों को
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने अच्छे बोनस समझौते और नए नियोजन का रास्ता साफ होने का श्रेय कर्मचारियों की एकजुटता को दिया।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जब मजदूर साथी स्वागत में माला पहनाते हैं तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के भरोसे और समर्थन के कारण यूनियन मजदूर हित में बेहतर फैसले लेने के लिए प्रेरित होती है।
बीके शर्मा और संतोष कुमार ने किया संचालन
कार्यक्रम का संचालन बीके शर्मा और संतोष कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार ने किया।

















