Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह और अध्यक्ष गुरमीत सिंह का किया गया जोरदार स्वागत

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के रियल एवं फ़्रंट ऐक्सल, सी॰टी॰आर विभाग में अस्थाई श्रमिकों और यूनियन ऑफ़िस के प्रांगण मे हॉस्पिटल से आए नर्सों के द्वारा अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत द्वारा किया गया। ज्ञात हो की पिछले 25 जनवरी को यूनियन के द्वारा 2700 अस्थाई कर्मियों का स्थाईकरण का समझौता संपन्न हुआ था।

Advertisement
Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता अंजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान महामंत्री और अध्यक्ष ने अस्थायी कर्मचारियों संबोधित किया। अपने संबोधन में बोलते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन विपरीत परिस्थितियों में अपने कर्मचारियों के लिए सुलभ और बेहतर रास्ता निकलने का प्रयास हमेशा करती है। इस समय भी हम लोगों ने सभी अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का काम किया। इसके लिए डीएलसी और प्रबंधन को भी धन्यवाद देना चाहते हैं कि यह ऐतिहासिक काम हुआ है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि हम सब सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कार्य करें और गुणवत्ता के आधार पर टाटा मोटर्स जमशेदपुर को अव्वल बनाने का काम करें। गाड़ी की डिमांड रहेगी तो सभी कार्य बेहतर ढंग से हो पाएंगे। वही अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अस्थाई कर्मचारियों के साथ कर्मचारी पुत्रों का नियोजन का भी रास्ता साफ हुआ है स्थानांतरण जो एक बड़ी समस्या थी उसे भी दूर की गई है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp