जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी के सेवानिवृत्त होने पर यूनियन की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एचएस सैनी को शॉल, पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
यूनियन पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने एचएस सैनी को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सैनी के व्यक्तित्व और उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें एक सफल लीडर बताया।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियन का वास्तविक नेता वही होता है, जो सभी को साथ लेकर चले। उन्होंने कहा कि यह गुण एचएस सैनी में मौजूद है। आरके सिंह ने उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की और कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन उनके साथ खड़ी रहेगी।
यूनियन कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
यूनियन कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।
कंपनी परिसर में भी हुआ विदाई समारोह
एचएस सैनी के सम्मान में टाटा मोटर्स कंपनी परिसर में भी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान अतिथियों ने एचएस सैनी को शुभकामनाएं दीं। डिवीजन के कर्मचारियों ने उन्हें उपहार भेंट किए। अतिथियों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार ने किया।

















