Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह आयोजित

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के संस्कृत एवं दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर ए.के.सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में दोनों विभाग के छात्र-छात्राएं अपने-अपने अभिभावक के साथ उपस्थित हुए।

Advertisement
Advertisement

इस बैठक में अभिभावकों ने अपने बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को शिक्षकों के बीच साझा किया। संस्कृत  विभागाध्यक्ष डॉ.लाडली कुमारी ने नई शिक्षा नीति 2020 के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की जानकारी दी। वहीं दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ.अर्चना कुमारी गुप्ता ने अभिभावकों से कालेज की विधि व्यवस्था तथा शैक्षणिक माहौल के विषय में सलाह ली।

Dayal Builder
Srinath

कुछ अभिभावकों ने कक्षा में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम की जानकारी ली। किसी कारणवश कक्षा में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अधूरा रहने पर शिक्षकों ने अभिभावकों को अतिरिक्त कक्षा लेने का भी आश्वासन दिया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp