होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई में शिक्षकों का सम्मान सह विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का अहम योगदान- बीपीओ

By Goutam

Published on:

 

kuchai

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के आम बागान परिसर में शुक्रवार को सहायक अध्यापक संघ कुचाई की ओर से शिक्षकों का सम्मान सह विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

जिसमें सेवानिवृत शिक्षक एनपीएस रायसिंदरी के सुखराम सिंह मुंडा, सुरसी के सूरत लाल सिंह मुंडा व मोटाईगुटु विद्यालय के रूईया लाल सिंह सामड एवं बंदोलोहर के मेनका देई प्रधान को सहायक अध्यापक संघ कुचाई की ओर से शाल ओढाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों को छाता, चप्पल, पोशाक जैसे विभिन्न अपने उपयोगी सामग्री दिया गया।

इस दौरान बीपीओ नाथो महतो ने कहा कि सेवा में आने वाला का सेवानिवृत होना एक परंपरा है। जिसे हर किसी को पालन करना ही है। इनका शिक्षकों और छात्रों से हमेशा मधुर संबंध बना रहा। आज इनका विद्यालय से जाना हम सबों के लिए काफी दुखदायी है। वही संघ जिला उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप महतो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का काफी अहम योगदान रहता है। शिक्षक संघ उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्य क्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। ये सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं पर सेवा के दायित्वों से नहीं उनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी।

मौके पर संघ के अध्यक्ष करम सिंह मुंडा, सीआरपी शीतल साहु, राजकुमार महतो, रामचरण कुम्हार, बिरेंद्र नाथ सोय, जयलता मुंडारी, सुखभंजन सिंह मुंडा, सुचित्रा महतो, करम सिंह मुंडा, सचिदानंद प्रधान,,गोवर्धन नायक, गोपीनाथ नायक, भोलेनाथ गोप, चुमरु हेंब्रमआदि उपस्थित थे।