Advertisement

Jamshedpur: विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ को मिला टाटा मोटर्स अलंकार अवार्ड 2025

By Goutam

Published on:

विवेक विद्यालय

जनसंवाद, जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ को टाटा मोटर्स के शिक्षा प्रसार केंद्र द्वारा आयोजित अलंकार अवार्ड समारोह 2025 में विद्यालय के पर्यावरण स्थिरता क्रियाकलापों एवं समाज कल्याण (सी एस आर) के लिए किए गए कार्यों तथा एन सी क्यू सी के द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में विशिष्ट उपलब्धियों के साथ साथ कई पार एक्सीलेंस तथा गोल्ड अवार्ड पाने के लिए अलंकार अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस समारोह के मुख्य अतिथि विशाल बादशाह (वॉयस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस टाटा मोटर्स) एवं जमशेदपुर टाटा मोटर्स प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी तथा पी बी बालाजी (सी एफ ओ टाटा मोटर्स ) ने विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ को सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गौरवशाली अलंकार अवार्ड से सम्मानित किया तथा पर्यावरण एवं समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए टीम जेनिथ की सभी छात्राओं के अथक प्रयास की प्रशंसा की।

Dayal Builder
Srinath

विवेक विद्यालय अपने विकास पथ पर उत्तरोत्तर अग्रसर है एवं अपनी उपलब्धियों के लिए निरंतर अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित होता आ रहा है। आज विवेक विद्यालय सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है तथा पर्यावरण, समाज एवं शिक्षा के प्रति कृतसंकल्प है और इन क्षेत्रों में अपना सर्वोत्कृष्ट सहयोग प्रदान कर लोगों को जागरूक बना रहा है। इस विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं राष्ट्रीय मंच पर अपना वर्चस्व स्थापित कर विद्यालय का नाम रौशन कर रहे है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp