Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सोनारी विजया हेरिटेज का कचरा सड़क पर फेंकते टेंपो पकड़ाया, JNAC ने चालक से वसूला जुर्माना

By Goutam

Published on:

 

vijya heritage
 

जनसंवाद डेस्क: शहर में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा अपने स्तर से साल 2018 से घर-घर कचरा उठाव का कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ सोसाइटी एवं अपार्टमेंट के द्वारा चंद सेवा शुल्क बचाने के लोभ से कचरा जहां तहां चोरी चुपके फेंक दिया जाता है। इस क्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा बार-बार अभियान चलाकर कचरा उठाओ सेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाता रहा है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, सोमवार को कदमा उलियान सड़क पर कचरा फेंकते हुए एक टेंपो गाड़ी को सफाई कार्य देखने वाले राजेश रजक के द्वारा देखा गया। उन्होंने तुरंत अक्षेस के उड़नदस्ता दल को सूचित किया। उड़नदस्ता दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि कचरा शहर के जाने-माने सोसाइटी विजया हेरिटेज का है।

Dayal Builder
Srinath

वाहन चालक से क्षेत्रीय राजस्व कर्मी द्वारा जुर्माना वसूला गया साथ ही विजया हेरीटेज को नोटिस जारी करने का आदेश विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने दिया। विशेष पदाधिकारी ने कहा शहर को साफ रखना हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है। कोई भी सोसाइटी अपार्टमेंट गंदगी फैलाते हुए पाए जाएंगे नियम संगत शख्त करवाई  किया जाएगा।

Advertisement

 

 

ताजा खबरें

WhatsApp