Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच के वार्षिक कैंलेंडर का हुआ विमोचन, वार्षिक कैलेंडर में बिरसा मुंडा की तस्वीर को दिया गया स्थान

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच मानगो जमशेदपुर के द्वारा मानगो विश्रामालय चेतना भवन में आज कैंलेंडर का विमोचन किया गया संस्था के अध्यक्ष जीवछ झा ने अतिथियों का स्वागत कर स्वागत भाषण किया।

Advertisement
Advertisement

कैलेंडर विमोचन से पूर्व अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। स्वास्ति वाचन पं. विपिन कुमार झा ने किया। अतिथियों को बुके और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंच जबकि मंच का संचालन शिव प्रकाश शर्मा ने किया।

Dayal Builder
Srinath

विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि वन क्षेत्र पदाधिकारी मानगो दिग्विजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच मानगो जमशेदपुर सभी धर्म, समाज और जाति के लोगों को जोड़कर इस संस्था का उत्थान किया गया। इस संस्था की कार्य करने की सोच समाज में व्यापक है। श्री सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच की कार्य करने की प्रणाली बताती है। यह संस्था समाज के सभी लोगों को जोड़कर चलना चाहती है।

Advertisement

श्री सिंह ने संस्था ने झारखण्ड के एक ऐसे पुरोद्धा का तस्वीर वार्षिक कैलेंडर और पंचांग में छापकर दर्शा दिया है। वार्षिक कैलेंडर में विरसा मुंडा की तस्वीर को स्थान दिया गया है। अखिल भारतीय बुद्धिजीवी मंच मानगो जमशेदपुर के महासचिव रामजी राय ने संस्था के उद्देश्य और अन्य कई तरह के कार्य करने का विषय प्रवेश कराया।

विमोचन समारोह में मुख्य रूप से धनंजय शुक्ला, रंजना मिश्रा, उमेश चंद्र सिंह, शशि कांत पाण्डेय, कमल कांत झा, मोहन झा, एम सी मधुकर और संस्था के अध्यक्ष, महासचिव सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp