Advertisement

पदमपुर काली मंदिर एवं केरकेट्टा डैम को पर्यटन स्थल विकसित करने के निर्णय का किया गया स्वागत

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): सरायकेला खरसावां जिला के पर्यटन संयर्धन परिषद की बैठक में पर्यटन स्थल को विकसित करने का निर्णय को भारत सरकार के जनजातीय केन्द्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंड़ा के नगर विकास एवं आवास विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार षडंगी ने स्वागत किया है।

Advertisement
Advertisement

साथ ही जिला के उपायुक्त का आभार व्यक्त किया। श्री षड़ंगी ने कहा कि खरसावां के तेलीसाई पदमपुर मां काली मंदिर एवं कुचाई के केरकेट्टा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव अग्रसारित करने का निर्णय लिया है। उक्त स्थल विकसित होने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही अन्य राज्यों से लोग पहुचेगे। वहीं देश में एक अलग पहचान मिलेगा।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp