Advertisement

पूर्व डीआईजी राजीव रंजन ने साकची में बिरसा युवा मंच के प्रतिक चिन्ह तथा कार्यक्रम के पोस्टर किया विमोचन

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पर मंच के संस्थापक सह अध्यक्ष पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में बिरसा युवा मंच के प्रतिक चिन्ह तथा आगामी कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा के आदमकद प्रतिमा पर मुख्यातिथि और अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण एवं मंच के सभी सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पण कर किया गया तत्पश्चात मुख्यअतिथि पद्मश्री जमुना टुडू को अध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र, शॉल तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

Dayal Builder
Srinath

इसके साथ ही अतिथि पद्मश्री टुडू द्वारा राजीव रंजन सिंह, डॉo सुनीता देवदुत सोरेन, रीता पात्रो, सुखदेव सिंह, बब्लू प्रसाद, विनय बेड़ा, अशोक मुंडा, प्रतिक, एवं गणेश सोलंकी को पारंपरिक पगड़ी भेंट किया गया। उसके उपरांत मुख्यातिथि एवं मंच के अधिकारी और सदस्यों द्वारा पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने मसाल को प्रज्वलित कर सभी सदस्यों को शपथ दिलायी कि “भगवान बिरसा एवं जलते मसाल को साक्षी मान हम यह शपथ लेते हैं कि बिरसा युवा मंच को सेतु बनाकर झारखंड के युवाओं में बिरसा के आदर्शों को जागृत कर झारखंड के नवनिर्माण में युवाओं की भूमिका को सुनिश्चित करेंगे”।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बिरसा हुआ मंच ने जो आज मसाल जलायी है वह अपने लक्ष्य प्राप्ति तक अनवरत जलती रहेगी। बिरसा के विचारों का अलख जगाते हुए नव झारखंड की रचना में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करेगी।

मंच का संचालन कुमार संजय ने किया एवं धन्यवादज्ञापन सचिव रीता पात्रो ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंच के सक्रिय सदस्य एवं बिरसा युवा मंच के विचारों समर्थक शहर के युवा उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp