Advertisement

एक बार फिर से शर्मसार हुई मां की ममता और मानवता: निर्दयी मां ने नवजात को फेंका, कुत्तों ने नोंचा

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: वह न तो मां के आंचल में खेल पाया और न ही मां की ममता को समझ पाया। इससे पहले ही मां ने अपने ही हाथों से अपने अंश को मौत की आगोश में सुला दिया। उसने अभी दुनिया में आकर आंखें खोली ही थीं कि उसके नसीब में मौत लिख दिए गए।

Advertisement
Advertisement

शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। सुनसान स्थान पर नवजात को फेंक कर उसकी मां चली गई। पलभर के लिए मां को ममता भी याद नहीं आई कि उसने जिस बच्चे को नौ माह तक पेट में रखा, उसे ऐसे कैसे छोड़ दूं?

Dayal Builder
Srinath

दरअसल सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाराद्वारी टेलीफोन एक्सचेंज से कुछ दूरी पर स्थित सोनी सर्विस सैंटर के पीछे एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। घटना सोमवार रात्रि लगभग 10.00 बजे की है। सूचना पाकर मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर वन वीरेंद्र कुमार राम मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में उनके फोन करने पर सीतारामडेरा पुलिस और पीसीआर की गश्ती गाड़ी भी आ गयी। बच्ची को उठाकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

घटनास्थल पर डीएसपी को एक निर्माणाधीन मकान के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि वे रात्रि पहरा ड्यूटी पर थे। अचानक कुत्तों की भौंकने की आवाज़ से वो बाहर आए तो देखा कुत्ते शव को नोच रहे थे। बच्ची के सिर का भाग नोंचा हुआ था। ऐसा लग रहा था जैसे कुछ ही देर पहले बच्ची का जन्म हुआ हो।

काश कि कोई इस बच्ची को ऐसी जगह रखता जहाँ उसे कोई पालनहार मिल जाता। आज जहाँ लोग औलाद के लिए तरस रहे हैं, वहाँ कुछ लोग रोजाना मानवता की हत्या कर रहे हैं। देश में लगभग रोजाना कहीं न कहीं से ऐसी खबरें आती हैं जो मानव जाति के लिए कलंक है।

ताजा खबरें

WhatsApp