Advertisement

दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूल में एनवायरमेंट बिल्डिंग को लेकर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

By Goutam

Published on:

दिव्यांग

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): समावेशी शिक्षा के अंतर्गत शनिवार को कुचाई प्रखंड संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए स्कूलों में एनवायरमेंटल बिल्डिंग पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कुचाई स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी बीपीओ नाथो महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। 

Advertisement
Advertisement

बीइईओ संजय कुमार जोशी ने बताया कि निशक्त बच्चों को सुलभ बनाने के साथ उन्हें दिव्यांगता की पहचान कर मुख्य धारा से जोड़ने के साथ उन्हें सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं प्रशिक्षक के रूप में प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण देते हुए फिजियोथैरेपिस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को समुचित शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी विद्यालय को बाधा रहित बनाने की आवश्यकता है। ताकि व्हीलचेयर यूजर बच्चा भी आसानी से क्लासरूम से लेकर शौचालय तक अपनी पहुंच बना सके। 

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से बीइईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ नाथो महतो, लेखपाल कृष्ण मोहन महतो, आदित्य कुमार, दयाल लेट आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp