सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा): जोड़ा टाउनशिप क्षेत्र अंतर्गत महिला महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक खेल-कुद प्रतियोगिता का आयोजन जोड़ा के केंद्रीय खेल मैदान मे किया गया था। कार्यक्रम के आरंभ मे डाँ. मृदला माहंती ने जोड़ा के जगन्नाथ मंदिर मे छात्राओं के हाथ में मशाल दिया ।
मशाल लेकर सैकड़ो की संख्या मे छात्राओं ने विभिन्न मार्गो से होते हुए केंद्रीय खेल मैदान मे पहुंची। खेल आरंभ के पू्र्व सभी छात्राओं से शपथ ग्रहण कराई गई। छात्रो ने रीले रैस, स्लो साइकिल रैस, मयुजिक चैयर आदि दर्जनों प्रकार के खेलो मे हिस्सा लिया। सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि टाटा कंपनी जोड़ा के तानिया बर्णजी के हाथो वितरण कराई गई।
सभी प्रकार के खेल पीईटी अध्यापिका बबीता रानी सिंह के देखरेख मे आयोजित की गई थी। वार्षिक खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने मे महाविद्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकाओ की अहम भूमिका रही।