Advertisement

कुचाई के दलभंगा में वकास्त मुंडारी खुंटखट्टी रक्षा एवं विकास समिति की हुई बैठक, नशामुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का लिया निर्णय

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई के दलभंगा में वकास्त मुंडारी खुंटकट्टी रक्षा एवं विकास समिति 39 मौजा की बैठक बैकुंठ सिंह मुंडा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 39 मौजा कमिटि की प्रत्येक माह समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 39 मौजा के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में नशीले पदार्थ एवं नशामुक्ति अभियान के माध्यम से लोगों को नशा से दूर रहने का जागरूक किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

वहीं 11 नवम्बर सी,एन्,टी,एक्ट मनाने एवं आगामी 15 नवम्बर 2023 को बिरसा मुंडा जयंती काफी भव्य व धुमधाम से मनाने को लेकर अभी से तैयारी के साथ वनाधिकार कानून 1980 को केन्द्र सरकार द्वारा संशोधन कर 2023 के क़ानून को लाया जा रहा है। जिसके विरोध में देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के नाम से प्रत्येक मौजा से ग्रामसभा के माध्यम से भेजने का सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया।

Dayal Builder
Srinath

विशेष रूप से भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति के सामने थुम कुड़ियां भवन निर्माण अधुरा है। पूर्ण करने हेतु लाभुक समिति के अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष को कमेटी के द्वारा नोटिस भेजने का सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया। ताकि बिरसा मुंडा जयंती समारोह से पहले भवन निर्माण पूर्ण हो सके।

Advertisement

बैठक में मुख्य रूप से कमीटि के निर्देशक मान सिंह मुंडा,लखीराम मुंडा, करम सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, मोहनलाल मुंडा, महावीर मुंडा, बुधन लाल मुंडा, रामचंद्र मुंडा, बाघराय मुंडा, राम मुंडा, प्रताप कुम्हार आदि कमिटि के सदस्यों उपास्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp