Advertisement

पोटका में भूमिज टीचर्स एसोसिएशन का प्रथम वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक संजीव सरदार

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के पोटका पंचायत अंतर्गत टांगरसाई में भूमिज टीचर्स एसोसिएशन की और से प्रथम वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भूमिज वीरो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उप- प्रमुख उर्मिला सामाद, पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा, पोटका के मुखिया पानो सरदार, मुखिया अभिषेक सरदार आदि उपस्थित थे।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते है, जो समाज को सही दिशा दिखाते है। भूमिज टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा पहली बार वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाना सराहनीय प्रयास है, लेकिन यह वनभोज सह मिलन समारोह केवल भोजन और मिलन तक ही सीमित नही रहे, बल्कि समाज के उत्थान के दिशा मे भी काम करने का प्रयास होना चाहिये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शिक्षक को समाज के छात्र- छात्राओं के प्रतिभा की जानकारी होती है, उसी में कुछ ऐसे प्रतिभावान छात्र- छात्रा होते है, जो अभाव में आगे नही बढ़ पाते है। वैसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हमे खोज कर आगे बढ़ाने के लिये सहयोग करने की जरूरत है। झारखंड सरकार शिक्षा के विकास के क्षेत्र में अनेक काम कर रही है, जिस काम का लाभ सभी छात्र-छात्राओं को मिले, यह प्रयास सभी शिक्षक करें, ताकि कोई वंचित नही रहे। उन्होंने एसोसिएशन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयालाल सरदार ने किया, जबकि संचालन हिकीम सरदार एवं खोगेंन सरदार ने किया।

कार्यक्रम में दशरथ सरदार, ईश्वर सरदार, सोमनाथ सरदार, कमला कांत सरदार, अमर सिंह सरदार, विष्णु सरदार, कमल सरदार, रामसिंह सरदार, स्वपन सरदार, सविता भूमिज, मालती सरदार, दिलीप सरदार, बबलू सरदार, वालेस्वर सरदार, राजकुमार सरदार, वरुण मुंडा, लखिन्द्र सरदार, दिनेश सरदार, भीमसेन भूमिज, निलमोहन सरदार, कंचन सरदार, अशोक सरदार, उत्तम सरदार आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp