Advertisement

खेलो झारखंड के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित, बालक व बालिका वर्ग में युएचएस अरुवां बना विजेता

By Goutam

Published on:

खेलो झारखंड

जनसंवाद डेस्क खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के बिरसा स्टेड़ियम में सर्व शिक्षा अभियान सरायकेला खरसावां के सौजन्य से खेलो झारखंड के तहत तीरंदाजी, कबड्डी,बॉलीबॉल,दौड़,रिले रेस,गोला फेंक,ऊंची व लंबी कूद आदि का आयोजन किया गया.रिले रेस में आश्रम विद्यालय कुचाई विजेता व प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय कुचाई पविजेता रहे.बॉलीबॉल के बालिका वर्ग में कस्तुरबा गांधी विद्यालय कुचाई व बालक वर्ग में आश्रम विद्यालय कुचाई विजेता बना.

Advertisement
Advertisement

कबड्डी के अंडर 14 बालक व बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवा विजेता बना. कबड्डी के अंडर 17 बालक वर्ग में  आश्रम विद्यालय कुचाई व बालिका वर्ग में कस्तुरबा गांधी विद्यालय कुचाई विजेता बना.तीरंदाजी प्रतियोगिता में आश्रम विद्यालय कुचाई के मुचीराम हेंब्रम व उच्च विद्यालय कुचाई के ब्रजमोहन मुंडा,बालक वर्ग के 100 मीडटर के दौड़ में युएणएस तोडांगडीह के मोटाय मुंडा व युएमएस बांडी के विनोद कुम्हार,200 मीटर के दौड़ में आश्रम विद्यालय कुचाई के बालेमा सोय व युएमएस भुरकुंडा के चेलसी मुदैया को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया गया.

Dayal Builder
Srinath

1500 मीटर के दौड़ में उच्च विद्यालय दलभंगा के नरपति मुंडा विजेता बने.बालिका वर्ग के लंबी कूद में दलभंगा उच्च विद्यालय के चंद्रीका हजाम विजेता बनी.गोला फेंक में कुचाई के गोविंद हेंब्रम व सिगीदा के रोविन मुंडा विजेता व उप विजे बने. सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

Advertisement

पुरस्कार वितरण में मुख्य रुप से बीपीओ नाथो महतो, कृष्ण मोहन महतो, आदित्य कुमार, परिपद मुंडा, तिलक प्रसाद महतो, सुधाकर ठाकुर, संजय कुम्हार, प्रदीप महतो, देवेंद्र कुम्हार, दैतारी लेंका, अतुलानंद कुम्हार, मनोज बोईपाई, कुशल सिंह सोय, कृष्ण सिंह मुंडा आदि शिक्षक उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp