Advertisement

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय टेल्को में सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के विषय टॉपर्स के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित

By Goutam

Published on:

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय

जनसंवाद, जमशेदपुर: टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में सत्र 2022-23 एवं सत्र 2023-24 के विषय टॉपर्स के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उक्त सत्रों के दसवीं के उच्च अंकों से उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना, ज्ञान की प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना नृत्य के साथ हुआ। इसके उपरांत समारोह विशेष के मुख्य अतिथि विष्णु चंद्र दीक्षित, सचिव, विद्यालय प्रबंध समिति सह विद्यालय प्राचार्या मीना विल्खू ने सत्र 2022- 23 एवं सत्र 2023 -24 के दसवीं के सीबीएसई उपलब्धिकर्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Dayal Builder
Srinath

सत्र 2022-23 के दसवीं की सीबीएसई उपलब्धिकर्ताओं में सृष्टि कुमारी को सामाजिक विज्ञान में 100% अंक के लिए एवं हिंदी में सर्वाधिक अंक के लिए, रश्मि चौधरी को अंग्रेजी एवं हिंदी में, कात्या, आयुष सिंह, गीतांजलि, अतिका घोष, अनुराग सेनगुप्ता, आदित्य कुमार सिंह, प्रकृति सिंह, महेंद्र सिंह नायक, प्रिया राज एवं सुमित कुमार को हिंदी में, अभिषेक कुमार को सामाजिक विज्ञान एवं आईटी में, नेहुल सिंहा को आईटी में सर्वाधिक अंक पाने एवं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित हुए।

Advertisement

वहीं सत्र 2023-24 के दसवीं की सीबीएसई उपलब्धिकर्ताओं में अंशिका श्रीवास्तव एवं शौर्य को गणित में 100% अंक पाने के लिए, प्रगति कुमारी को विज्ञान में 100% अंक के लिए, रिद्धि श्रीवास्तव एवं अंकना कबिराज को अंग्रेजी में, प्रीत सिंह को हिंदी में जाह्नवी द्विवेदी, रीना मुर्मू एवं सुनिधि प्रिया को सामाजिक विज्ञान में तथा अयान अहमद को आईटी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त इस सत्र के 90% से अधिक अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थी भी सम्मानित किए गए।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कठोर परिश्रम के साथ सकारात्मक भाव लिए स्वेच्छित क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सलाह दी। विद्यालय प्राचार्या मीना विल्खू ने विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अनंत संभावनाएं जताते हुए उनकी उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी।

 

ताजा खबरें

WhatsApp