Advertisement

कदमा मरीन ड्राइव स्थित पार्क पर विजया हेरिटेज सोसाइटी ने जमाया कब्ज़ा, भाजपा नेता नीरज सिंह ने जताई नाराजगी

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क: एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीआईपी कल्चर को खत्म करने का काम किया जा रहा है, वहीं कदमा मरीन ड्राइव स्थित विजया हेरिटेज सोसाइटी और जुस्को प्रबंधन की मिली भगत से इसे बढ़ावा दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

कदमा मरीन ड्राइव स्तिथ विजया गार्डन के समीप जुस्को द्वारा आम लोगों के लिए पार्क का निर्माण करवाया गया था। इस पार्क को विजया हेरिटेज सोसाइटी द्वारा गलत तरीके से कब्जा कर लिया गया है और आस पास के बस्ती के लोगों का प्रवेश इस पार्क में वर्जित कर दिया गया। इस पार्क में प्रवेश के लिए सोसाइटी के अंदर से पार्क में जाने के लिए एक गेट बना दिया गया है।

Dayal Builder
Srinath

सूचना पाकर शुक्रवार को भाजपा नेता नीरज सिंह पार्क पहुंचे तो देखा कि गेट पर ताला लगा था। बाहर सूचना पट्ट पर अंकित समय पर भी गेट नही खोला गया तो विजया हेरिटेज के गार्ड से पूछने पर पता चला कि सोसाइटी के लोगों द्वारा निर्देश है कि पार्क में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं देना है। बस्ती के छोटे छोटे बच्चे मरीन ड्राइव रोड को पार करके नदी तट पर खेलने को विवश हैं।

Advertisement

ज्ञात हो की मरीन ड्राइव में 24 सो घंटे भरी वाहन का परिचालन होता है और किसी भी समय रोड पार होने के क्रम में बच्चों के साथ अप्रिय घटना घट सकती है। इस वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए जुस्को प्रबंधन से वार्ता कर पार्क का गेट को समय अनुसार खोलने की मांग की जाएगी।

ताजा खबरें

WhatsApp