Advertisement

टीवी चैनलों की चहेते बनते जा रहे हैं विक्रांत सिंह राजपूत, उनकी फिल्मों को मिल रही है खूब टीआरपी

By Goutam

Published on:

टीवी चैनल

जनसंवाद डेस्क: सिनेमा स्क्रीन के साथ – साथ टीवी चैनलों पर भी अपना जलवा कायम रखने वाले अभिनेताओं की सूची में अब भोजपुरी के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत का भी ना जुड़ गया है. वे इन दिनों टीवी चैनलों के चहेते बनते जा रहे हैं. एक के बाद एक उनकी फिल्म टीवी पर टीआरपी जमकर बटोर रही है, जिससे चैनलों में उनका डिमांड काफी बढ़ गया है.

Advertisement
Advertisement

विक्रांत सिंह राजपूत को उनकी फिल्म के साथ – साथ टीवी के रियलिटी शो में भी अक्सर देखा जा रहा है, जो वे अपने फैंस का मनोरंजन करते नज़र आ जाते हैं. भोजपुरी के हर चैनल में उनकी डिमांड है. टीआरपी छप्पर फाड़ मिल रही है, तो दर्शकों के बीच उनके अभिनय को खूब सराहा भी जा रहा है.

Dayal Builder
Srinath

इसके अलावा विक्रांत सिंह राजपूत भोजपुरी के तमाम बड़े निर्माताओं के साथ काम कर रहे हैं, जिनमें रत्नाकर कुमार, निशांत उज्जवल, प्रदीप सिंह, अंशुमान सिंह जैसे निर्माता प्रमुख हैं, जिनकी फिल्मों में वे काम कर रहे हैं. उनके पास अभी दर्जनों प्रोजेक्ट्स हैं, जिस पर वे काम कर रहे हैं. कई फ़िल्में रिलीज को तैयार हैं और कईयों की शूटिंग भी चल रही है.

Advertisement

विक्रांत सिंह कहते हैं कि काम उनके लिए पूजा है और वे अपने हर प्रोजेक्ट्स को समर्पित भाव से करते हैं. उन्होंने कहा कि टीवी और बड़े परदे पर उन्हें उनकी काम की वजह से लोग पसंद कर रहे हैं. इससे उन्हें प्रोत्स्साहन भी मिल रहा है. उन्होंने कहा कि एक आभिनेता के रूप में अपने दर्शकों के दिल में जगह बनाना मेरी हमेशा से चाहत रही है. इसलिए मैं खूब मेहनत करता हूँ और आगे भी एक से बढ़ कर एक प्रोजेक्ट के साथ आता रहूँगा.

ताजा खबरें

WhatsApp