Advertisement

टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर और श्री कृष्ण मंदिर की तलहटी में 12 जनवरी को होगा विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण, विधायक सरयू राय ने किया स्थल का मुआयना

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: टेल्को स्थित भुवनेश्वरी मंदिर और श्री कृष्ण मंदिर की तलहटी पर स्वामी विवेकानंद की ध्यान मुद्रा की प्रतिमा का अनावरण आगामी 12 जनवरी, 2023 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया जाएगा। 12 जनवरी को देशभर में युवा दिवस मनाया जाता है। विधायक सरयू राय ने आज उस स्थल का मुआयना किया जहाँ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जानी है। यह प्रतिमा जनसहयोग से स्थापित की जा रही है, कारण कि विधायक निधि से प्रतिमा स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन ने निधि का आवंटन नहीं किया है।

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दिनांक 6 जनवरी, 2023 को इस बारे में पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त को पत्र के माध्यम से इस स्थल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने के लिए विधायक निधि से राशि विमुक्त करने हेतु आवश्यक कारवाई करने का अनुरोध किया था। परंतु इस बारे में अभी तक जिला प्रशासन ने निधि विमुक्त करने की दिशा में कोई कारवाई नहीं किया है।

Dayal Builder
Srinath

इसके पश्चात विधायक श्री राय ने पुनः 14 अक्टूबर, 2022 को उप विकास आयुक्त को एक पत्र लिखकर श्री भुवनेश्वरी मंदिर की तलहटी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पार्क का निर्माण करने के लिए विधायक निधि से राशि विमुक्त करने की अनुशंसा किया था। परंतु इस पर भी जिला प्रशासन द्वारा क्या कारवाई की गयी है इसकी भी ठोस सूचना नहीं है।

Advertisement

जहाँ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जानी है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क की स्थापना की जानी है, वह स्थान टेल्को के सबलीज क्षेत्र में है और मुख्यतः मंदिर की प्रबंधन समिति इसकी देखरेख करती है। इस स्थल पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने और पार्क के रूप में विकास करने के बारे में न तो टाटा मोटर्स को कोई आपत्ति है और न ही मंदिर प्रबंधन समिति को।

उल्लेखनीय है कि गत 12 जनवरी, 2022 को इस स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया था, जिसमें जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी एवं मंदिर प्रबंधन समिति के लोग उपस्थित थे तथा इसकी जानकारी टाटा मोटर्स प्रबंधन को भी दी गयी थी। आश्चर्य है कि जिस स्थल पर प्रतिमा स्थापित करने तथा पार्क के निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं है जिला प्रशासन ने उस स्थल पर अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए मात्र एक पत्र भेजकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लिया है।

प्रासंगिक स्थल पर प्रतिमा के लए चबुतरा बनाने का कार्य कल दोपहर 12.30 बजे आरंभ किया जाएगा और स्वामी विवेकानंद की ध्यान मुद्रा की एक प्रतिमा 10 जनवरी, 2023 से पहले तैयार कर ली जाएगी। आगामी 12 जनवरी, 2023 को इस स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित करके इसका अनावरण किया जाएगा।

ताजा खबरें

WhatsApp