होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, शोभायात्रा में शामिल हुई विधायक दशरथ गागराई के धर्मपत्नी बसंती गागराई

By Goutam

Published on:

 

कुचाई

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मंगलवार को आदिवासी सामाजिक मंच कुचाई के द्वारा काफी धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र से पारंपरिक वेशभूषा में आए आदिवासियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत साल पेड़ में विधिवत पूजा अर्चना कर किया साथ ही जल जंगल जमीन का रक्षा करने की संकल्प लिया। इस आयोजन में आदिवासी समाज की महिलाओं एवं लड़कियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक नाच गान की गई।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई के धर्मपत्नी बसंती गागराई उपस्थित होकर शोभा यात्रा में शामिल हुई।

शोभा यात्रा बिरसा मुंडा स्टेडियम से कुचाई चौक थाना समेत विभिन्न मार्ग की भ्रमण कर पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचा। मौके पर श्रीमती ने घबराई ने संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की 25 प्रतिशत आबादी आदिवासियों की है आदिवासी अपनी भाषा संस्कृति परंपरा एवं जीवन शैली को बरकरार रखते हुए अपनी भाषा को सहेज कर रखना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी एक कम्यूनिटी है एक कैरेक्टर है उसकी भाषा संस्कृति का विकास आवश्यक है वे अपनी अस्मिता को बचाए रखने के लिए आदिवासियों में जागरुकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि संघर्ष ही आदिवासियों का इतिहास है। आदिवासियों का जल जंगल जमीन से जुड़ाव है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसंती गागराई विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, समिति के अध्यक्ष वर्षा रानी बांकिरा, उपाध्यक्ष भरत सिंह मुंडा, सचिव कृष्णा सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा, रेखा मनी उरांव, लुदरी हेंब्रम, राम सोय, सुखराम मुंडा, लखीराम मुंडा, अजय सामड, पार्वती गागराई, चांदनी मुंडा, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, दशरथ उरांव, मनोज मुदुईया, मजूरा सोय, सुरेश सोय, मुन्ना सोय, लुबुराम‌ सोय, तुराम‌ सोय, लाल मुनी समाड, जयंती मुंडा, कृष्णा समाड, राहुल सोय, सिबु बांकिरा तमाम आदिवासी समाज के गणमान्य लोग व महिला पुरुष उपस्थित थे।

 

Leave a Comment