Advertisement

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश मुन्दुईया के नेतृत्व में रांची रवाना हुए युवा कांग्रेसी, युवा कांग्रेस संगठन जिला में सबसे मजबूत: मुकेश

By Goutam

Published on:

कांग्रेस

जनसंवाद डेस्क, खरसावाँ (रिपोर्ट- उमाकांत कर): युवा कांग्रेस के सांगठनिक बैठक में शामिल होने के लिए मुंडुईया के नेतृत्व बुधवार को सरायकेला युवा कांग्रेस के जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी और प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी रांची रवाना हुए।

Advertisement
Advertisement

मौके पर जिलाध्यक्ष श्री मुंडुईया ने कहा कि आगामी 2024 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए काफी अहम है। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी शेषनारायण ओझा और युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभीजित राज ने की। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को सरायकेला–खरसावां जिला में संगठन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया जाएगा और आगामी दिनों में जिला स्तरीय व विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के अनुमति ली जाएगी।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि आज सरायकेला जिला में युवा कांग्रेस की संगठन काफी मजबूत है। वर्तमान समय में जिला कमेटी,सभी तीनो विधानसभा कमेटी और 9 प्रखंड एवं 3 नगर कमेटी का गठन कर अनुमोदन हेतु प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति मिलते ही सभी नवमनोनित पदाधिकारियों के लिए भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर पदभार दिया जाएगा।

Advertisement

मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रूईदास चाकी, जिला उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र नायक, जिला महासचिव हीरालाल तियू, खरसावां विधानसभा अध्यक्ष जीवन सिंह हेंब्रम, सरायकेला विधानसभा अध्यक्ष सचिन हेंब्रम, ईचागढ़ विधानसभा अध्यक्ष बद्दी सिंह मुंडा, राजनगर प्रखण्ड अध्यक्ष मोटू सोरेन, सेराइकेला प्रखण्ड अध्यक्ष सिंघु टुडू, ईचागढ़ प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण प्रमाणिक, गम्हारिया प्रखण्ड अध्यक्ष लादूरा गोडसोरा आदि बैठक मे उपस्थित होने के लिए राँची रवाना हुए।

ताजा खबरें

WhatsApp