Advertisement

38 बिहार बटालियन NCC संयुक्त वार्षिक कैम्प-13 का समापन, अनुग्रह नारायण कॉलेज बाढ़, और इंटर हाई स्कूल हिसुआ चैंपियन

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/नालंदा (रिपोर्ट- विकास कुमार): 38 बिहार बटालियन एनसीसी बिहारशरीफ की ओर से संयुक्त वार्षिक कैम्प-13 का समापन हो गया। समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कैम्प कमांडेंट कर्नल राजीब बंसल ने कहा कि वार्षिक कैम्प की सिखलाई का कैडेट भरपूर उपयोग करें। साथ इस कैम्प में ड्रिल, फायरिंग के अलावा क्विज व कल्चर प्रोग्राम पर विशेष ध्यान दिया गया था। उम्मीद है आगामी माह होने वाले ए, बी व सी सर्टिफिकेट एग्जाम में कैडेट को इसका लाभ मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

यहां बता दें कि इस वार्षिक कैम्प में सीनियर डिवीजन में एएनएस कॉलेज बाढ़ ओवरऑल चैंपियन बनी तो जूनियर डिवीजन में नालंदा कॉलेजियट का स्थान अव्वल रहा। इस कैम्प में सीनियर डिवीजन की छह कम्पनी तथा जूनियर डिवीजन के 14 ट्रुप्स ने हिस्सा लिया।

Dayal Builder
Srinath

कैम्प कमांडेंट कर्नल राजीब बंसल ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह ट्रेनिंग आपके जीवन में दोबारा शादी करने को मौका मिले इस ट्रेनिंग के माध्यम से आप लोगों को अनुशासन राष्ट्रभक्ति समाज सेवा एवं सैनिक बनने के गुर के साथ-साथ कुरीतियों को दूर करने का भी पाठ पढ़ाया गया। फायरिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पैरेड, खेल, क्यूज आदि प्रतियोगिता आपके जीवन में काफी कुछ आईना दिखाएगा। आने वाले दिनों में होने वाले ए, बी और सी प्रमाण पत्र के परीक्षा में यह कैंप काफी मददगार साबित होगा।

Advertisement

उन्होंने पटेल कॉलेज के प्राचार्य डॉ महेश प्रसाद सिन्हा एवं एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉक्टर शशिकांत कुमार टोनी के बेहतर मेजवानी और अच्छे प्रबंधन के लिए जमकर प्रशंसा की। सभी प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता क्रेटों को मेडल शिल्ड देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर कैप्टन (डॉ) अनुज कुमार, लेफ्टिनेंट राकेश रंजन पांडेय, ले. (डॉ) शशिकांत कुमार टोनी,थर्ड ऑफिसर प्रवीण कुमार, मधुकांत के अलावा सूबेदार मेजर सुकुर सवैया, सूबेदार भरत गुरुंग,  शंकर जाधव, सत्येंद्र कुमार, हवलदार संजीव कुमार, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, नायब सूबेदार करनैल सिंह, अंडर ऑफिसर साहिल भारती बलवीर कुमार गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp