होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न, रिसर्च पेपर लेखन पर मिला विशेष प्रशिक्षण

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, जमशेदपुर (आदित्यपुर)। Srinath College of Education में “रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमिटी” के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का सफलतापूर्वक समापन 25 अप्रैल 2026 को हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “Systematic Way of Research Paper Writing” रखा गया था, जिसमें शोध लेखन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Provider 1 Provider 2

कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग सत्रों में शोध से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से समझाया गया। पहले सत्र में “Literature Review: Beyond Copy-Paste” पर चर्चा हुई, जिसमें प्रभावी साहित्य समीक्षा की तकनीकों को बताया गया। दूसरे सत्र में “Using ICT Tools in Research Paper” के तहत आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग पर प्रकाश डाला गया।

Provider 1 Provider 2

तीसरे सत्र में “Research Ethics and Plagiarism in Higher Education” विषय पर शोध की नैतिकता और प्लेगरिज्म से बचाव के उपाय बताए गए। वहीं चौथे सत्र में “APA और Data Analysis” तथा अंतिम सत्र में “Publishing Without Fear: Navigation Journal and Peer Review” जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. मृत्युंजय महतो, डॉ. प्रीति साहू, डॉ. शैलेश सारंगी, डॉ. रजनीश एवं डॉ. सूर्याप्रताप सिंह ने प्रतिभागियों को शोध आधारित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने कहा कि वर्तमान समय में शोध आधारित पेशेवर विकास की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शोध ही देश के समग्र विकास की आधारशिला है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment