Advertisement

आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को नारायण प्राइवेट आईटीआई में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर, चाण्डिल: नारायण प्राइवेट आईटीआई में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। “कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। 

Advertisement
Advertisement

इसे भी पढ़ें: 15 दिनों के अध्ययन यात्रा से लौटते ही पेयजल की समास्या को लेकर जोजोबाटा गांव पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, दो सप्ताह में चापाकल लगाकर पेयजल समस्या दूर करने का भरोसा

Dayal Builder
Srinath

वक्ताओं ने बताया कि उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, दूरदर्शी नेता एवं आधुनिक भारत के निर्माता थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, उद्योग एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें “चाचा नेहरू” के नाम से भी जाना जाता है।

Advertisement

संस्थान के प्राचार्य जयदीप पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देश के विकास के लिए शिक्षा एवं वैज्ञानिक सोच को सबसे अधिक महत्व दिया। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बकरीद को लेकर खरसावां में पुलिस का फ्लैग मार्च, थाना प्रभारी गौरव कुमार ने किया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांतिराम महतो, देवाशीष मंडल, भगत लाल तेली, पवन महतो, संजीत कुमार महतो, गौरव महतो एवं कृष्ण पद महतो उपस्थित रहे। साथ ही संस्थान के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ताजा खबरें

WhatsApp