Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : ब्रह्मेश्वर मुखिया के 14वें शहादत दिवस पर आदित्यपुर में निकली भव्य रैली, श्रद्धांजलि सभा में समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि युवा मंच, सरायकेला इकाई की ओर से सोमवार को रणवीर सेना के संस्थापक स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया के 14वें शहादत दिवस पर आदित्यपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के लोगों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली.

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर नगर क्षेत्र में एक विशाल श्रद्धांजलि रैली निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया. रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए एशिया भवन पहुंची, जहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और संघर्षों को स्मरण किया.

Dayal Builder
Srinath

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज के लिए उसके संघर्षशील व्यक्तित्व प्रेरणा के स्रोत होते हैं. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया ने अपने समय में सामाजिक न्याय, आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा को लेकर जो संदेश दिया, वह आज भी लोगों के बीच चर्चा और प्रेरणा का विषय बना हुआ है. वक्ताओं ने युवाओं से समाजहित, संगठन और सामाजिक जागरूकता के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया.

Advertisement

युवा वक्ता रितिक सिंह ने उनके जीवन संघर्षों और सामाजिक योगदानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने विचारों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखी. वहीं दीपेंद्र कुमार और वीरेंद्र सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया.

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज में एकता, संगठन और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प भी लिया.

वहीं, कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जबकि मंच संचालन विमल सिंह कुमार ने किया. सभा में ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष कैप्टन आर.पी. सिंह, संरक्षक उपेंद्र शर्मा, प्रेम कुमार सिंह, दीपू कुमार सिंह, रमन सिंह, रंजीत शांडिल्य, अशोक सिंह, ठाकुर लालबाबू सिंह, सत्येंद्र सिंह, जय कुमार, निवास सिंह, गौरव राज, सुधीर चौधरी, प्रिय रंजन, मुकेश कुमार, कमल नयन, राजेश सिंह एवं कुमार देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp