आदित्यपुर / Balram Panda: आदित्यपुर थाना पुलिस ने यौन शोषण के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश महतो (24 वर्ष), निवासी बोण्डीह, थाना आदित्यपुर के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 9 जुलाई 2026 को आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि आरोपी ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया, पीड़िता ने यह भी बताया कि उक्त संबंध से एक बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन कुछ माह बाद आरोपी ने पीड़िता और बच्चे दोनों को अपनाने से इनकार कर दिया.
शिकायत प्राप्त होते ही आदित्यपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आदित्यपुर थाना कांड संख्या 181/2026, दिनांक 09 जुलाई 2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया, अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी राकेश महतो को उसके पैतृक गांव बोण्डीह से गिरफ्तार कर लिया.
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच विधिसम्मत तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है.
















