Advertisement

झारखंड आंदोलनकारी दामु बानरा को विधायक दशरथ गागराई की श्रद्धांजलि: बोले- राज्य आंदोलन का एक मजबूत स्तंभ खो दिया

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के पूर्व केंद्रीय महासचिव स्वर्गीय दामु बानरा के निधन पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई मंगलवार को खूंटपानी प्रखंड के गाडाराजाबासा स्थित उनके आवास पहुंचे। विधायक ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि स्वर्गीय दामु बानरा झारखंड आंदोलन के समर्पित, संघर्षशील और कर्मठ योद्धा थे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के गठन के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके निधन से झारखंड आंदोलन ने एक अनुभवी और समर्पित नेतृत्व को खो दिया है।

Dayal Builder
Srinath

विधायक ने कहा कि दामु बानरा ने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। आजसू पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके विचार और जनसेवा का कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

Advertisement

दशरथ गागराई ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। विधायक ने मारांग बुरू से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डिंबू तियू, रजनी बानरा, भगवान बानरा, जयसिंह बोदरा, ज्योति बोदरा, संतोष बानरा, अजय तियू, जोशन बानरा, चंदन होनहागा सहित सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp