Advertisement

सरायकेला : जनता की चौखट पर जिला प्रशासन, उपायुक्त ने सुनी हर फरियाद, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश…

By Balram Panda

Updated on:

सरायकेला-खरसावां : जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में सोमवार को विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Advertisement
Advertisement

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, सामाजिक सुरक्षा, अंचल संबंधी मामलों, चयन प्रक्रिया में अनियमितता तथा शिक्षा से जुड़े विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी करते हुए त्वरित समाधान का प्रयास किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया.

Dayal Builder
Srinath

जनता दरबार के दौरान एक ऐसा मामला भी सामने आया, जिसने प्रशासन का विशेष ध्यान आकर्षित किया। चलने-फिरने में असमर्थ एक वृद्ध व्यक्ति की स्थिति देखकर उपायुक्त स्वयं प्रतीक्षालय पहुंचे और उनकी समस्या सुनी, वृद्ध ने संपत्ति विवाद, पारिवारिक उपेक्षा तथा भरण-पोषण से जुड़ी परेशानियों की जानकारी दी, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर वृद्ध व्यक्ति को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही परिवार को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ मामले की निगरानी करेगा.

Advertisement

जनता दरबार में कपाली क्षेत्र से भूमि विवाद एवं कथित धमकी, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सेविका चयन प्रक्रिया पर शिकायत, भूमि सीमांकन, कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन तथा उच्च शिक्षा के लिए सहायता से जुड़े मामले भी सामने आए, उपायुक्त ने सभी मामलों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का विधिसम्मत परीक्षण कर निर्धारित अवधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से आयोजित जनता दरबार का लाभ उठाएं, जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के प्रभावी समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp