Advertisement

जमशेदपुर में बढ़ती चेन स्नैचिंग पर सौरभ विष्णु ने उठाई स्पेशल टास्क फोर्स की मांग, नए SSP को लिखा पत्र

By Goutam

Published on:

जमशेदपुर में बढ़ती चेन स्नैचिंग

जनसंवाद, जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग, छिनतई, लूट और महिलाओं को निशाना बनाकर हो रहे अपराधों को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब को पत्र लिखकर विशेष कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

सौरभ विष्णु ने अपने पत्र में कहा है कि शहर की कई कॉलोनियों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। इसका परिणाम यह है कि चेन स्नैचिंग, छिनतई और लूट की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं का सबसे अधिक शिकार महिलाएं और बुजुर्ग हो रहे हैं, जिससे शहर में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने हाल ही में कदमा में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों से बचने के प्रयास में एक महिला गिर गई थीं, जिससे उनका हाथ टूट गया। उनके अनुसार, ऐसी घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता को दर्शाती हैं।

Advertisement

सौरभ विष्णु ने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स के गठन की मांग नई नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने तत्कालीन एसएसपी पीयूष पांडेय को इसी विषय पर आवेदन सौंपा था। अब नए एसएसपी के पदभार संभालने के बाद उन्होंने दोबारा पत्र लिखकर शहर में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष टीम गठित करने की मांग की है।

उन्होंने एसएसपी से आग्रह किया कि चेन स्नैचिंग, छिनतई, लूट और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष निगरानी रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाए। साथ ही सक्रिय पुलिसिंग, नियमित गश्त, सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई के जरिए अपराधियों में कानून का भय स्थापित कर आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ताजा खबरें

WhatsApp